{"_id":"69e26abec058932a8305b092","slug":"free-wi-fi-will-be-available-at-railway-stations-from-june-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-154559-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर जून से मिलेगी निशुल्क वाई-फाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रेलवे स्टेशन पर जून से मिलेगी निशुल्क वाई-फाई
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जून 2026 से स्टेशन पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड लखनऊ के उच्चाधिकारियों ने इसकी मंजूरी दे दी है। टेलीकॉम विभाग के तहत स्टेशन पर वाई-फाई सिस्टम लगाया जाएगा। इसकी रेंज 100 मीटर तक होगी और मुख्य पैनल को स्टेशन के पैनल रूम में स्थापित किया जाएगा।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन का दर्जा प्राप्त है, जहां नया प्लेटफॉर्म और तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि टेंडर हो गया है। जून तक यात्रियों को वाई-फाई सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
यह निर्णय यात्रियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है। यात्रियों को ट्रेन की जानकारी प्राप्त करने में दिक्कत होती थी। उन्हें कभी-कभी नेटवर्क की समस्या से भी जूझना पड़ता था। वाई-फाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे नेटवर्क संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।