फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Free ration given to the characters at 1126 shops

1126 दुकानों पर पात्रों को दिया मुफ्त राशन

Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Free ration given to the characters at 1126 shops
अंबेडकरनगर के विजयगांव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को राशन सौंपते डी? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले में गुरुवार को अन्न महोत्सव मनाया गया। इस दौरान 1126 सरकारी दुकानों पर गरीबों को समारोहपूर्वक राशन दिया गया। अकबरपुर क्षेत्र के विजयगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अकबरपुर नगर पालिका की चेयरमैन सरिता गुप्ता ने गरीबों को निशुल्क पांच किलो राशन सौंपा। सरकारी दुकानों पर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखने को मिला। डीएम ने नागरिकों को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया है। सभी पात्रों को इसका समुचित लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर विकास खंड के विजयगांव में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अकबरपुर पालिका की चेयरमैन सरिता गुप्ता ने गरीबों को पांच किलो निशुल्क राशन मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितों को लेकर गंभीर है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी अपर आयुक्त शिवपूजन ने कहा कि सरकार की इस योजना में प्रत्येक जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को भूखे पेट न सोना पड़े। इस मौके पर डीएम सैमुअल पॉल एन, सीडीओ घनश्याम मीणा, डीएसओ राकेश कुमार, डीआईओ संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। लाभार्थियों को एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के अरियौना में कोटे की दुकान पर सभासद सतीश तिवारी, कोटेदार रामकुमार तिवारी ने गरीबों को अन्न महोत्सव के तहत राशन सौंपा। मरथुआ सरैया मेें सरकारी गल्ले की दुकान पर ग्राम प्रधान अजय पटेल व कोटेदार बच्ची देवी ने गरीबों को राशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर कला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा ने अन्न महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर गरीबों को राशन सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार की ओर से निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। सभी कार्डधारकों को इसका लाभ उठाना चाहिए। ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। ग्राम पंचायत रसूलपुर मुबारकपुर में प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र पाल ने गरीबों को राशन दिया। ग्राम पंचायत चिंतौरा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने गरीबों को राशन बांटा।
कटेहरी क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा में कोटेदार रामू गुप्त की दुकान पर निशुल्क अन्न वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. राना रणधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि, संजय गौड़, ग्राम प्रधान विक्रम यादव आदि मौजूद रहे। श्रवणक्षेत्र क्षेत्र की हारीपुर ग्राम सभा में प्रधान बालकृष्ण तिवारी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशनकार्ड धारकों को पांच-पांच किलो निंशुल्क राशन उपलब्ध कराया।
ग्राम पंचायत सबना में प्रधान अरविंद तिवारी, बेनीपुर में प्रधान सोनू सिंह, घरवासपुर चौबे में प्रधान आरती कुमारी, रानीपुर मोहन में प्रधान राजबली, चिंवटीपारा में प्रधान शकुंतला देवी, बैजपुर में प्रधान राजेंद्र यादव ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पात्रों को राशन सौंपा। आलापुर में विधायक अनीता कमल ने बहरामपुर ग्राम पंचायत में गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समारोहपूर्वक राशन वितरित किया। योजना के तहत औरांव, सैदपुर रसीदपुर, इंदईपुर व खजुरिया में भी गरीबों को राशन सौंपा गया।

जलालपुर विकास खंड के मछली गांव में मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. राजेश सिंह ने अन्न महोत्सव के तहत गरीबों को निशुल्क राशन सौंपा। भीटी क्षेत्र की ग्रामसभा टेमा में कोटेदार सुनीता सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने गरीबों को राशन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed