फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraudulent in paddy procurement due to fake signatures

Ambedkar Nagar News: धान खरीद में सामने आई फर्जी हस्ताक्षर से धांधली

Tue, 06 Feb 2024 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Fraudulent in paddy procurement due to fake signatures
अंबेडकरनगर। धान खरीद में प्रयुक्त होने वाले जूट के बोरे के नाम पर जिले में फर्जी हस्ताक्षर के जरिए बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला यूं है कि धान खरीद के लिए राइस मिलरों द्वारा सबंधित क्रय केंद्रों को जूट का बोरा मुहैया कराया जाता है। सरकार इसके बदले में मिलों तक धान पहुंचने के बाद लगभग सात रुपए प्रति बोरी की दर से भुगतान करती है। बीते दिनों एक राइस मिलर ने सारा भुगतान खुद को कराने की कोशिश की। इसके बाद सभी मार्केटिंग निरीक्षकों ने पत्र लिखकर दे दिया है कि बीते दो सत्र के भुगतान के लिए कुछ लोग उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लिए हैं। ऐसे में बगैर सत्यापन कोई भुगतान नहीं किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षकों का यह सामूहिक पत्र मिलने के बाद जांच डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा को सौंप दी गई है। एडीएम डॉ सदानंद गुप्त ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर ंकर भुगतान की कोशिश की जांच शुरू हो गई है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed