फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud confirmed in scam involving Home Guard recruitment

Ambedkar Nagar News: होमगार्ड भर्ती के नाम पर ठगी में फर्जीवाड़े की पुष्टि

Tue, 21 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fraud confirmed in scam involving Home Guard recruitment
अंबेडकरनगर। होमगार्ड में बिना परीक्षा नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 70 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी की जांच में प्रथम दृष्टया पूरा मामला सही पाया गया है। जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी जा रही है और बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर निवासी अमन कुमार ने आरोप लगाया कि कांशीराम आवास निवासी रवि पांडेय ने बिना परीक्षा होमगार्ड में भर्ती कराने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद आरोपी ने प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर कुल 70 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फर्जी होमगार्ड पहचान पत्र, खाकी वर्दी और नेमप्लेट भी उपलब्ध करा दी तथा 10 जुलाई को जॉइनिंग कराने का भरोसा दिया। निर्धारित तिथि पर नियुक्ति न होने पर पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा जहां दस्तावेजों की जांच में पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच में फर्जी दस्तावेजों और भर्ती के नाम पर धन उगाही की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जा रही है। एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed