फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud case in the name of sending abroad

Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी में केस

Sun, 18 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud case in the name of sending abroad
अंबेडकरनगर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह माह पूर्व शब्बीर इदरीसी ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 70 हजार रुपये ले लिए। कई अन्य युवाओं से भी इसी तरह नकदी ली गई। लगभग एक दर्जन युवकों को सितंबर में मेडिकल व अनुबंध करवाने के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया।

इसके बाद सभी लोगों को मलेशिया का वीजा व टिकट देेने का भरोसा दिलाया गया। निर्धारित समय के बाद जब फोन किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।
आरोप लगाया गया कि शब्बीर मूल रूप से बस्ती जिले के सगरा थाना क्षेत्र के पटवरिया गांव का निवासी है लेकिन वह मुंबई के पदमानगर झोपड़पट्टी इलाके में रहता है। इस काम में उसका सहयोगी भी है जिसका नाम उन सबको नहीं पता है। पुलिस ने शब्बीर व एक अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed