फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud

सीआईएसएफ जवान के खाते से पार किए 4.32 लाख रुपये

Wed, 21 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud
टांडा। एनटीपीसी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक के खाते से चार लाख 32 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी समेत आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक शशिभूषण निवासी मेहनिया, थाना मुफलिस, जिला सारण, बिहार इस दिनों टांडा एनटीपीसी में तैनात हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। कहा, आपका सिम एक्टिवेट करना है। उसने आधार कार्ड व पैन नंबर मांगा जो उन्होंने बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक के बाद एक एसएमएस आना शुरू हो गए।
विज्ञापन

आठ बार में चार लाख 32 हजार रुपये निकाल लिए गए। एसएमएस देख कर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने अलीगंज थाने पहुंच कर घटना की लिखित तहरीर दी। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed