{"_id":"67e58483dce2c6855802cec5","slug":"four-teachers-who-were-absent-for-a-long-time-were-dismissed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131792-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चार शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चार शिक्षक बर्खास्त
Thu, 27 Mar 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में तैनात चार सहायक अध्यापक लंबी अवधि से गायब चल रहे थे। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन-तीन नोटिस भी भेजा जा चुका था। पिछले माह अंतिम नोटिस जारी करने के बाद चार शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दाखिल किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को चार शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।
टांडा के देवीपुर इस्माइलपुर बेल्दहा निवासी संजीव कुमार बसखारी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरकटा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह एक जुलाई 2021 से गैरहाजिर चल रहे थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय रुकमलपुर में तैनात शिक्षक अनिल कुमार निवासी मुकेरीगंज आजमगढ़ नौ अक्तूबर 2019 से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय डांडी महमूदपुर में तैनात सहायक अध्यापक बृजेंद्र कुमार निवासी उमरावां भीटी 24 जुलाई 2017 से गायब थे।
देवरिया जिले के लार रोड पनिका बाजार की रहने वाली सहायक अध्यापिका सुमन गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में तैनात थीं, लेकिन वह 11 जुलाई 2022 से बिना सूचना के गैर हाजिर चल रही थीं। विभाग ने इन सभी को अंतिम चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद भी शिक्षकों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। तय समय सीमा बीतने के बाद विभाग ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
प्रक्रिया पूरी करने के बाद किया बर्खास्त
लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चार शिक्षकों को तीन-तीन बार नोटिस दिया जा चुका था। अंतिम नोटिस के बाद भी चार शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया थी। प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन चारों को बर्खास्त कर दिया गया है।
- भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए