फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four policemen including Rafiganj outpost in-charge suspended

Ambedkar Nagar News: रफीगंज चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wed, 15 Jan 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four policemen including Rafiganj outpost in-charge suspended
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अवैध शस्त्र रखने के मामले में बिना पुलिस अधिकारियों को सूचना दिए दो युवकों को चौकी पर बुलाकर पूछताछ करना रफीगंज चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दरअसल कटका थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी सुबानी और आजमगढ़ निवासी रामअनुज शनिवार को क्षेत्र में घूम रहे थे। राम अनुज यहां नूरपुर कला गांव में अपनी ननिहाल के यहां आए थे। दोनों सात दिन पहले ही सउदी अरब से कमाकर घर लौटे थे। थाने के तहत आने वाली रफीगंज चौकी प्रभारी दिलेश सरोज समेत चार पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि दोनों युवक अवैध शस्त्र रखे हुए हैं और क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के लिए दोनों युवकों को चौकी बुलाया और बाद में उन्हें कहीं छोड़ दिया। युवकों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर दी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी केशव कुमार ने सीओ और थाना प्रभारी से जांच कराई। जांच में पाया गया कि न तो सीओ और न ही संबंधित थाना प्रभारी को युवकों से पूछताछ के लिए चौकी बुलाने की सूचना दी गई। एसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी दिलेश सरोज, उपनिरीक्षक नासिर कुरैशी और सिपाही विजय प्रताप, पंकज को निलंबित कर दिया गया है। सभी पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


कहीं पूछताछ के नाम पर अवैध वसूली तो नहीं....
पुलिस अफसर भले ही बता रहे हैं कि पूछताछ के लिए सूचना न देने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है, लेकिन इसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा इस बात की है कि युवकों से पूछताछ के नाम पर पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली का प्रयास किया। सवाल ये भी है कि संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को इसकी जानकारी कैसे नहीं हो पाई है। कहीं इस प्रकरण में उनकी भूमिका तो नहीं है। हालांकि एसपी का कहना है कि हर बिंदु पर पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद इस प्रकरण से संबंधित और जानकारी जल्द सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed