{"_id":"5789224d4f1c1b027d140300","slug":"four-persons-including-the-old-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध समेत चार लोगों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध समेत चार लोगों को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत विभिन्न गांवों में एक वृद्ध समेत चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत टांडा निवासी मनीष (17) पुत्र सूर्यप्रकाश को शुक्रवार भोर में घर के पीछे साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत श्रीपत (80) पुत्र भगवानदास को शुक्रवार भोर में खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, खासपुर गांव निवासिनी तय्यबा (18) पुत्र रज्जाक को शुक्रवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी थाना अंतर्गत तकिया कलापुर गांव निवासिनी गोमती (45) पत्नी धर्मेंद्र को गुरुवार देर शाम खेत जाते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।