{"_id":"2932da2a5fcf19ae70208377ec0cf4a2","slug":"four-people-suffering-from-snakebite-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोग सर्पदंश से पीड़ित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोग सर्पदंश से पीड़ित
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासिनी साजिया (30) पत्नी मोहम्मद रजा को रविवार शाम घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी विनोद (24) पुत्र रामजग रविवार देर शाम धान काटते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर निवासी पंकज (18) पुत्र राजकरन व सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरियावन निवासी विन्देश्वरी (44)पुत्र जगेशर सोमवार खेत से वापस लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन