{"_id":"58f7a68c4f1c1b38744733b5","slug":"four-people-of-the-family-sick-by-drinking-poisonous-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पानी पीने से परिवार के चार लोग बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पानी पीने से परिवार के चार लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के निजी हैंडपंप में जहर डालकर परिवारीजनों की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार रात भोजन के बाद पानी पीने के चलते जिपंस की मां, पत्नी व दो मासूम बच्चों की तबियत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में सीएचसी भीटी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उनकी मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बाद में जिला पंचायत सदस्य ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत पहुंती निवासी भाजपा जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी के घर के सामने उनका हैंडपंप लगा है। परिवार के सदस्य इसी के पानी का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम जिपं सदस्य की मां गीता देवी (55), पत्नी वंदना देवी (28), पुत्री साक्षी (6) व पुत्र शिवांशु (4) ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद हैंडपंप से लाया गया पानी सभी ने पी लिया। कुछ ही देर बाद उन सभी के पेट में तेज दर्द व उल्टी होने लगी। घटना के समय जिला पंचायत सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वे घर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ने तत्काल सभी को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए गीता देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिपं सदस्य के अनुसार किसी ने हैंडपंप में मंगलवार शाम अंधेरे का फायदा उठाकर विषाक्त पदार्थ डाल दिया था। इसी के चलते उनके परिवार के सदस्यों की तबियत खराब हुई।
चिकित्सकों ने भी शरीर में विषाक्त पदार्थ पाए जाने की पुष्टि की। बाद में दीपक ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी एसओ शिवनरायन भगत ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।