{"_id":"5730d33f4f1c1b1a14919be5","slug":"four-people-injured-in-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 09 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी खालिक (35) पुत्र झिनकू व जमाल अहमद अंसारी (32) पुत्र अशरफ सोमवार सुबह बाइक से कुशीनगर जाते समय कसदहां बाजार के निकट चार पहिया वाहन से टक्कर लगने के चलते घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जमाल अहमद इसलामिक मदरसा आधुनिकीकरण संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी हैं। उनके घायल होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मदरसा संचालक व संगठन से जुड़े लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी रामलखन (38) पुत्र रामनरायन रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर बाजार निवासी राधेश्याम (25) पुत्र जगन्नाथ सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।