{"_id":"5815de744f1c1b5d7ebc1c02","slug":"four-people-injured-in-road-accidents-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट लगा रखा था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत बरियावन गांव निवासी लालमणि (32) पुत्र नंदलाल शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी शिवराम (22) पुत्र दयाशंकर रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासिनी ममता (22) पुत्री गिरधारी रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इनके इलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारनगर गांव निवासिनी झिनका देवी (27) पत्नी गौरीशंकर रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।