{"_id":"69bae4b3a9779ff5c002de4c","slug":"four-people-including-mother-and-daughter-injured-in-a-collision-with-a-dumper-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-152626-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डंपर की टक्कर से मां-बेटी समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डंपर की टक्कर से मां-बेटी समेत चार घायल
Wed, 18 Mar 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर इलाके में बुधवार को ई रिक्शा को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दवा लेने जा रहीं मां बेटी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
आजमगढ़ जिले के पवई निवासी राधेश्याम के मुताबिक उनकी बेटी ममता की ससुराल वाजिदपुर में है। बेटी दामाद के साथ दिल्ली में रहती है। बीते दिनों दिल्ली से वापस आई है। मंगलवार को बेटी ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। बुधवार को उनकी पत्नी अखिलेश कुमारी (48), बेटी ममता (25), पांच वर्षीय नातिन आरुषि ई रिक्शा से जलालपुर दवा देने जा रही थीं।
रामगढ़ मार्ग पर लाेरपुर दक्षिण पुराने पेट्रोल पंप के पास ई रिक्शा में पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पर बैठी अखिलेश कुमारी, ममता, आरुषि व चालक राजकुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी नगपुर भिजवाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख चालक राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शिकायत पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।