{"_id":"a10f7174214d6db0a3fde4d1fa5b7f2e","slug":"four-people-bitten-by-snakes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों को सांप ने डसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक बेनावा थाना क्षेत्र के बेवाना गांव निवासी विवेक (24) पुत्र ओम गुरुवार देर शाम खेत में सिंचाई करा रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बसखारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासिनी मीना (35) पत्नी महेंद्र को शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियाबाजार निवासी संतोष (35) पुत्र राजकुमार शुक्रवार सुब खेत में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसे भी जिला चिकित्सालय लाया गया। टांडा थाना क्षेत्र के सद्दरपुर गांव निवासी जंगबहादुर (34) पुत्र प्रमोद गुरुवार देर शाम शौच के लिए खेत गया हुआ था। लौटते समय उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन