फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four patients suffering from high fever, admitted

तेज बुखार से पीड़ित चार और मरीज भर्ती

Tue, 27 Sep 2016 11:28 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four patients suffering from high fever, admitted
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बुखार से पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब तेज बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में न पहुंचते हों। मंगलवार को भी तेज बुखार की चपेट में आकर चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप के बीच पीड़ितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस पर अंकुश पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। न तो ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है और न ही इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि मंगलवार को तेज बुखार की चपेट में आकर चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। अकबरपुर थाना अन्तर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी ऊषा (45) पत्नी योगेंद्र मंगलवार सुबह तेज बुखार में जिला अस्पताल में भर्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर के करैथा गांव निवासी संतोष (18) सोमवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद तबीयत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


महरुआ थाना अन्तर्गत सुभाकरपुर गांव निवासी विकास 16 पुत्र रामबहादुर को मंगलवार भोर में, बेवाना थाना अन्तर्गत अटंगी गांव निवासी महेंद्र (44) सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed