{"_id":"5815df304f1c1b944ebc5a52","slug":"four-patients-of-high-fever-admitted-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के चार और मरीज भर्ती, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार के चार और मरीज भर्ती, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग तेज बुखार की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि जिले में दो माह से तेज बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन उसकी चपेट में आकर लोग सीएचसी, पीएचसी समेत जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी तेज बुखार की चपेट में आकर चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरतल गांव निवासिनी चंदा (16) पुत्री बृजेश दो दिन पहले तेज बुखार की चपेट में आ गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो पहले उसे सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिझौड़ा गांव निवासी अमन (17) पुत्र गिरिजाशंकर को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद रविवार सुबह परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी फातिमा (26) पुत्री नसीम तीन दिनों से तेज बुखार की चपेट में थी।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर बाजार निवासी सुधीर (32) पुत्र बृजभूषण शनिवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गया। स्थानीयस्तर पर इलाज के बाद उसे रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।