{"_id":"573f510a4f1c1b427cac7244","slug":"four-patients-of-diarrhoea-admitted-to-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के चार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के चार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी चार लोग डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत राबीपुर निवासी फौजदार (65) पुत्र जगन्नाथ शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गए। उल्टी-दस्त के बीच उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, जैतपुर थाना अंतर्गत जैतपुर गांव निवासिनी साधना (19) पुत्री शिवकुमार को शुक्रवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत कुर्चा निवासिनी कोमल (26) पत्नी विकास शुक्रवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत बैजपुर निवासी रामरती (36) पत्नी त्रिभुवन को शुक्रवार सुबह उल्टी-दस्त शुरू हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन