{"_id":"16e8f2299589a2467b7ecfaaef03897b","slug":"four-others-found-suffered-diarhea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और डायरिया से पीडि़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और डायरिया से पीडि़त
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक कुर्कीबाजार निवासी रामनायक (28) पुत्र कृष्णबहादुर को शनिवार देर शाम अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गए। परिवारीजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन सुधार न होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के रगडग़ंज निवासी शिवप्रसाद (48) पुत्र घिर्राऊ रविवार सुबह डायरिया का शिकार हो गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के करमापुर गांव निवासिनी कमलादेवी (62) पत्नी बृजनंदन की रविवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी दस्त होने लगे परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हजपुरा गांव निवासी श्यामबहादुर (32) पुत्र मुन्नीलाल को रविवार सुबहउल्टी दस्त शुरू हो गए। परिवारीजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन जब सुधार नहीं हुआ, तो उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर रोग के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई अभियान नहीं शुरू कर सका है।
ग्रामीण क्षेत्रों में न तो इस पर अंकुश पाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा सका है और न ही आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी प्रकार का ठोस कदम न उठाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।