फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four new patients of diarrhea hospitalized

डायरिया के चार नए मरीज भर्ती

Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four new patients of diarrhea hospitalized
उल्टी-दस्त से पीड़ित भर्ती लोग - फोटो : symbolic

बदल रहे मौसम के बीच चार लोग डायरिया के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि जब से तापमान में वृद्धि होना शुरू हुआ है, डायरिया का प्रकोप भी तेजी से बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


डायरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप के बावजूद इस पर अंकुश पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। नतीजतन आए दिन डायरिया की चपेट में आकर मरीजों का जिला अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन

 
अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी वसीम का चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद अतहर गुरुवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी व दस्त के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत खट्टेगांव निवासी बृजभूषण (32) पुत्र राजबहादुर को गुरुवार भोर में उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बावजूद जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इस्माइलपुर गांव निवासी संजय (28) पुत्र राजबहादुर बुधवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया।


उल्टी व दस्त के बीच रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेवाना थाना अंतर्गत नौगवां गांव निवासी लालजी (32) पुत्र बाबूराम की गुरुवार पूर्वाह्न अचानक तबियत खराब हो गई। उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत और बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed