{"_id":"5f79fcd28ebc3e9bd91aa37c","slug":"four-new-diarrhea-patients-found-ambedkar-nagar-news-lko543530740","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के चार नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मौसम की मार का प्रतिकूल प्रभाव आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ते संक्रामक रोगों के बीच चौबीस घंटे में डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब डायरिया से पीड़ित नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। बीते चौबीस घंटे में डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी निन्कू (70) पुत्र हरिदेव शनिवार रात डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीयस्तर पर इलाज कराया गया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उल्टी-दस्त के बीच उसे रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर निवासी आसिफ अली (55) पुत्र मोहम्मद अशरफ को घरवालों ने रविवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह शनिवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया था।
अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासी सरजू (27) पुत्र रामकरन व अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर निवासी नूरआलम (17) पुत्र मोहम्मद शकील को डायरिया की चपेट में आने के बाद शनिवार देर रात ही परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।