फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four lakh population will get water from pipeline

चार लाख आबादी को पाइपलाइन से मिलेगा पानी

Wed, 16 Nov 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four lakh population will get water from pipeline
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर छितौनिया में ओवरहेड टैंक का किया जा रहा निर्माण। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में करीब चार लाख आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू हो गई है। जल निगम की देखरेख में दो कार्यदायी संस्थाओं ने चयनित 243 राजस्व गांवों में से 198 में ओवरहेड टैंक, बोरिंग, पाइप लाइन बिछाने समेत अन्य काम शुरू कर दिए हैं। 196 करोड़ रुपये खर्च कर लक्ष्य है कि वर्ष 2024 के पहले इन राजस्व गांवों के घरों तक पानी पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन

हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार जल जीवन मिशन चला रही है। इस योजना के तहत जिले के 1606 राजस्व गांवों के घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इनमें से 33 राजस्व गांवों में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं। शेष 1573 राजस्व गांवों में से पहले चरण में 243 राजस्व गांवों योजना के तहत काम कराने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इस पर करीब 196 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लक्ष्य रखा गया है कि वर्ष 2024 से पहले करीब चार लाख की आबादी वाले इन गांवों तक पाइप लाइन के जरिये शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाए। इसके लिए शासन से कार्यदायी संस्था बेल स्पन मंवबई व विंध्या टेली लिमिटेड बिरला ग्रुप को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 1330 राजस्व गांवों में दूसरे चरण में पाइपलाइन बिछाने का काम कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने अभी से ही संबंधित गांवों का डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। जल निगम की टीम इस काम में जुटी है। शासन का निर्देश है कि इन सभी राजस्व गांवों में एक साथ पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसे कराने की जिम्मेदारी सिर्फ एक कार्यदायी संस्था को सौंपी जाएगी।

प्रथम चरण के 198 गांवों में काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही अन्य गांवों में भी काम शुरू होगा। शासन का निर्देश है कि इसे वर्ष 2024 तक पूरा कर लिया जाए। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता के साथ तेजी से काम कराया जा रहा है।
-सूरज वर्मा, अधिशाषी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed