{"_id":"7e8682b0515f17705bde68b1a932224e","slug":"four-lacks-of-goods-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख का सामान चोरी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका शहजादपुर निवासी सेरसूराम यादव बीते दिनों दीपावली मनाने सपरिवार मालीपुर थाना अंतर्गत धवरुआ गांव गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा देखा, तो फोन करके उन्हें खबर दी। इस पर सेरसूराम परिवार के साथ घर पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
अलमारी व बक्सों के ताले टूटे थे। चोरों ने रसोईघर में रखा राशन व खानपान का सामान तक बिखेर दिया था। ये देख परिवार की महिलाएं बिलखने लगीं, क्योंकि गांव जाते वक्त उन्होंने घर के सभी आभूषण रसोईघर में राशन के बर्तनों में रख दिए थे।
विज्ञापन
सेरसूराम के अनुसार उनके घर से 10 हजार रुपये नगदी, सोने का एक जोड़ा कंगन, दो मंगलसूत्र, एक सोने का हार, एक जोड़ी चेन, सोने के झुमके, आठ अंगूठी, पांच जोड़ी पायल व अन्य कीमती सामान समेत करीब चार लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
एसओ योगेश शाह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि सेवानिवृत्त शिक्षक सेरसूराम की पुत्री किरन यादव जाफरगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। वह अपने पिता के साथ ही रहती हैं और प्रतिदिन यहीं से विद्यालय जाती हैं।
श्री यादव के अनुसार शनिवार दोपहर किरन के पति कुछ कागजात लेने घर पर आए थे, तब तक सब कुछ ठीकठाक था। ऐसे में ये माना जा रहा है कि चोरों ने शनिवार रात घटना को अंजाम दिया।