{"_id":"596274ff4f1c1b6b578b478d","slug":"four-injured-including-woman-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर क्षेत्र में जमुनीपुर निवासी जगजीवन (65) शनिवार देर शाम साइकिल से अकबरपुर से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल जगजीवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा भीटी क्षेत्र में पियारेपुर गांव निवासी संदीप (25) शनिवार देर शाम गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक से घर लौट रहा था। उसे सीएचसी भीटी से जिला अस्पताल भेजा गया है। इब्राहिमपुर क्षेत्र में ग्राम डियरा निवासी राजितराम (36) को रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में घायल राजितराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर निवासी गंगोत्री (48) पत्नी राजेंद्र रविवार सुबह घर से कुछ दूर सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महरुआ में ग्राम सेमरी निवासी महेश (22) रविवार सुबह बाइक से जाते समय जीप की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।