फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured, including an aged in the accident, one sent to trauma

हादसों में वृद्ध समेत चार घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Sat, 18 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four injured, including an aged in the accident, one sent to trauma
हादसा - फोटो : symbolic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी निवासिनी शकुंतला देवी (55) पत्नी रामनिहोर शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर गांव निवासी वेदांती (70) पुत्र सुखराज शुक्रवार देर शाम जलालपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के निकट सड़क पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आंतडीह गांव निवासिनी पार्वती (60) पत्नी रामदेव शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगहरी गांव निवासी मोहम्मद रियाज (24) पुत्र नसीम शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। रियाज ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed