{"_id":"577d4afa4f1c1be42f7f9c93","slug":"four-injured-in-the-accident-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चार घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चार घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बुधवार को चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।जानकारी के अनुसार बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना गांव निवासी इबरार (28) पुत्र रियाज बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
बेवाना से कुछ दूर ही आया था कि एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी निवासी प्रदीप (32) पुत्र बृजभूषण बुधवार को बाजार में सड़क पार करते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरिया बाजार निवासी रामचंद्र (28) पुत्र कृष्णकुमार पुलिस लाइन के निकट बुधवार अपराह्न के करीब चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी लालचंद्र (36) पुत्र रामबिहारी बुधवार को बाइक से अकबरपुर आते समय मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। लालचंद्र को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं लगाया था।