{"_id":"fb5f02b15ad9670b369b7f862fad5d33","slug":"four-injured-in-road-accidents-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर है। जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत पहितीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ (48) पुत्र परदेसी सोमवार देर शाम जहांगीरगंज बाजार में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत राजेसुल्तानपुर बाजार निवासी राजेंद्र (65) पुत्र रामआसरे मंगलवार सुबह गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां वृद्ध की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उधर, टांडा थाना अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासिनी सुमित्रा (40) पत्नी हरिदेव मंगलवार दोपहर बाद घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत पहाड़पुर गांव निवासी रामनरेश (32) पुत्र आज्ञाराम मंगलवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
केदारनगर बाजार में पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।