{"_id":"57d44f144f1c1bbb613183e5","slug":"four-injured-in-accidents-one-people-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। कोतवाली क्षेत्र टांडा अंतर्गत चौक निवासी मोहम्मद इस्माइल (68) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत डांड़ी गांव निवासी बृजभूषण (40) शुक्रवार देर शाम टांडा से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेवाना थाना अंतर्गत नेनुआ गांव निवासी अनिल (28) शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासिनी विमला देवी (38) शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।