{"_id":"585ac7814f1c1bd663e3ae77","slug":"four-injured-in-accidents-including-the-aged-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार जख्मी, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नावां बाजार निवासी रामनयन (85) पुत्र अगनू बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरैला गांव निवासी सुनील (35) पुत्र महगू मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर बाजार निवासी छोटकुन (55) पुत्र मुनेशर बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्मीरिया निवासी मोहम्मद हनीफ (32) पुत्र शमशेर अली बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरिया बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।