फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accidents, admitted to hospital

पिकअप की टक्कर से पलटी वैन, चार घायल, जिला अस्पताल भर्ती

Sat, 13 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 13 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four injured in accidents, admitted to hospital
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic

ओवरटेक करने के दौरान पिकअप की टक्कर लगने से यात्रियों से भरी वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि वैन सवार लोग कोइरी का पूरा गांव में विवाह के लिए लड़की देखने जा रहे थे। 

विज्ञापन


फैजाबाद जनपद के बीकापुर थाना अंतर्गत हुसैन टिकरी रामपुर भगन गांव निवासी रामपटेल के परिवारीजन शनिवार सुबह वैन से अंबेडकरनगर जनपद के लिए निकले। वे सब सम्मनपुर थाना अंतर्गत कोइरी का पूरा गांव में विवाह के लिए लड़की देखने जा रहे थे। सम्मनपुर थाना अंतर्गत नैली सुबारपुर मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से एक पिकअप वैन को ओवरटेक करते हुए निकलना चाही।
विज्ञापन


इसी बीच सामने से एक ट्रक आ गया। इससे बेकाबू हुई पिकअप ने वैन को टक्कर मार दी। जब तक चालक वैन को नियंत्रित करता, वह सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में फंसे लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। हादसे में मिथिलेश (50) पत्नी रामपटेल, धर्मेद्र (25) पुत्र रामपटेल, खुशबू (34) पत्नी संदीप कुमार व निशा (18) पुत्री हौसिला को गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथिलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर एसओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed