फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accidents

दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार घायल

Wed, 30 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four injured in accidents
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में इलाज कराता मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी है। सम्मनपुर के कुर्की बाजार निवासी कृष्णकुमार (40) पुत्र नंदलाल मंगलवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जा रहे थे।

विज्ञापन


गांव के पास एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गये। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरियाबाजार निवासी चौथी (70) पुत्र रामलौट बुधवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी बृजेश (32) पुत्र संतराम बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टांडा थाना अंतर्गत सरैया गांव निवासी लालजी (21) पुत्र लालबिहारी बुधवार सुबह बाइक से चौक जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed