{"_id":"5ee90ca9874ef2a22827bfb9a0a54dfb","slug":"four-injured-in-accident-one-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र छज्जापुर मोहल्ला निवासी संतोष (32) पुत्र जगराम रविवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। टांडा ब्लॉक के निकट पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी बाजार निवासी जगन्नाथ (38) अपनी पत्नी रेखा (34) के साथ बाइक से अकबरपुर जा रहा था। अहेथिया गांव के निकट पीछे से आ रहे बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव निवासी अरविंद (17) पुत्र चिन्नी प्रसाद रविवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने निजी वाहन से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन