{"_id":"610ecb038ebc3e703b7a7a09","slug":"four-including-woman-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko590365082","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार (30) शनिवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान सद्दरपुर बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी सुरेश कुमार (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी थाना अंतर्गत खेमापुर निवासी रामलौट शुक्रवार देर शाम बाइक से अहिरौली से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर गांव निवासी सरिता देवी (35) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब घर के पास सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।