फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four including couple beaten up in minor dispute

मामूली विवाद में दंपती समेत चार की पिटाई

Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four including couple beaten up in minor dispute
अंबेडकरनगर। गोबर फेंकने के विवाद में चिंउटीपारा में विपक्षियों ने दंपती व उनकी दो पुत्रियों की जमकर पिटाई कर दी। इससे चारों घायल हो गए। इसमें दो की हालत ज्यादा गंभीर है। स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका। बाद में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है। घायल ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चिंउटीपारा गांव में गोबर फेंकने को लेकर कुछ लोगों ने एकजुट होकर बृजलाल के परिवार पर हमला बोल दिया। बताया जाता है कि बृजलाल की पुत्री रिंका बुधवार को गोबर फेंकने के लिए गई थी। इसी बीच विपक्षियों ने विरोध करते हुए उसके साथ अभद्रता की। उसने आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने एकजुट होकर उनके घर पर हमलावर हो गए। मारपीट में बृजलाल (60), संगीता (58), पिंका (18) व रिंका (16) वर्ष घायल हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों की हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृजलाल ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed