{"_id":"67c5e50412685f8ae20e1ae3","slug":"four-hours-were-spent-in-the-queue-from-getting-the-prescription-to-getting-the-medicine-we-had-to-face-a-lot-of-trouble-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-130522-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चार घंटे लाइन में बीते, पर्चा से लेकर दवा के लिए खाए धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चार घंटे लाइन में बीते, पर्चा से लेकर दवा के लिए खाए धक्के
Mon, 03 Mar 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच लोग बीमार हो रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा अस्पताल परिसर मरीजों से भर गया। पंजीयन कक्ष से लेकर दवा वितरण काउंटर पर घंटों कतार में लगकर मरीज दवा लेते व पर्चा बनवाते रहे। कई लोगों ने बताया कि छह घंटे की ओपीडी में तो चार घंटे तक लाइन में ही लगे रह गए। छह घंटे की ओपीडी में 1205 से लोगों ने पंजीयन कराया, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -
पर्चा बनवाने के लिए रही मारामारी
फोटो- 10
दूर-दराज से आने वाले मरीज सुबह से ही कतार में लग गए। जैसे ही काउंटर खुला, पर्चा बनवाने के लिए मारामारी मच गई। डेढ़ बजे तक पर्चा बनवाने के लिए मरीज व तीमारदार कतार में लगे रहे।
चिकित्सकों को दिखाना मरीज के लिए टेढ़ी खीर
फोटो- 8 व 9
मौसम के बदलाव के चलते वायरल फीवर के मरीज अधिक आ रहे हैं। ऐसे में फिजीशियन डाॅ.डीपी वर्मा व डाॅ. योगेश वर्मा के कक्ष में अधिक मरीज हो गए। हालांकि चिकित्सक भी मरीजों का क्रमवार इलाज करते रहे। कक्ष के बाहर बने बेंच पर बैठे मरीज भी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि सुबह-शाम मौसम में सर्दी है, दोपहर में तेज धूप होती है। ऐसे में लोगों को वायरल फीवर व खांसी जुकाम का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
दवा लेने में छूटे पसीने
फोटो- 7
कतार में लगकर पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सकों को दिखाने पर लिखी दवा लेने के लिए औषधि काउंटर पर भीड़ अधिक रही। यहां पर दवा लेने को लेकर मरीजों में धक्का-मुक्की होती रही। ओपीडी बंद हाेने के बाद भी घंटों तक दवा वितरण काउंटर खुला रहा और मरीजों को दवा दी गई।
-- -- -- -- --
पूरा दिन इलाज कराने में बीता
टांडा से खांसी की दवा कराने आए पलटू ने बताया कि सुबह आठ बजे ही पर्चा काउंटर पर कतार में लग गए। इसके बाद कतार में ही लगकर डॉक्टर को दिखाना पड़ा। इसके बाद दवा लेने के लिए भी आधे घंटे कतार में खड़े रहना पड़ा। बेलहरी से इलाज के लिए आईं सरिता ने बताया कि यहां पर पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने व दवा लेने के लिए घंटों लाइन लगनी पड़ी। सुबह नौ बजे से दो बजे तक का समय इसी में बीत गया।
-- -- -- -- -- -
छुट्टी के बाद अगले दिन बढ़ जाते हैं मरीज
किसी भी छुट्टी के अगले दिन अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। सभी चिकित्सक ड्यूटी पर थे और सभी मरीजों का इलाज किया गया। अस्पताल में मौजूद दवाएं मरीजों को दी गईं।
- डॉ. ओम प्रकाश, सीएमएस