फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four holy dhams will become tourist places, Kendriya Vidyalaya will open

पर्यटन स्थल बनेंगे चारों पवित्र धाम, खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four holy dhams will become tourist places, Kendriya Vidyalaya will open
अंबेडकरनगर। जिले में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माने जाने वाले श्रवण क्षेत्र, शिवबाबा, ब्रम्हबाबा व गोविंद साहब धाम को जल्दी पर्यटन स्थल के बतौर विकसित कर एक नयी पहचान दिलायी जाएगी। इसके साथ ही एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का भी पूरा प्रयास किया जाएगा ताकि जिले के बच्चों को भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया हो सके। यह भरोसा भाजपा के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हरिओम पांडेय ने दिलाया है। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर विभिन्न विभागों के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भी जरूरत के अनुसार मुलाकात की जाएगी ताकि चारों धाम को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कराने के लिए सभी कार्य जल्दी पूरे हो सके।
विज्ञापन

नव निर्वाचित एमएलसी व पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने बताया कि जिले में आम जनसमुदाय से सीधे तौर पर जुड़े मूलभूत सुविधाओं के कार्यों को पूरी प्राथमिकता पर पूरा कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव में जिले की सभी पांच सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जीत के बावजूद जिले में विकास कार्यों की रफ्तार को थमने नहीं दिया जाएगा। गुरुवार को अमर उजाला के साथ हुई एक बातचीत में एमएलसी पांडेय ने कहा है कि सांसद रहते हुए जिस केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रयास शुरू किया था, उससे जुड़े लंबित कार्यों को अब तेजी के साथ पूरा करा कर सभी के सहयोग से अगले साल तक इसका संचालन शुरू कराने का कार्य होगा।
विज्ञापन

कहा कि पवित्र धाम के बतौर चिह्नित श्रवणक्षेत्र, शिवबाबा, बम्हबाबा तथा गोविन्दसाहब धाम को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कराने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर पर्यटन कार्य विकसित होने से रोजगार के नए अवसर भी मुहैया हो सकेंगे। साथ ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी सीएचसी व पीएचसी को भी सभी तरह के संसाधनों से युक्त बनवाया जाएगा ताकि वहां पहुंचने वाले मरीजों को जांच व इलाज की पर्याप्त सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी राज्य सरकार व केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर सड़क व फ्लाईओवर बनाने की लंबित योजनाओं को प्राथमिकता पर क्रियान्वित करवाने का भी पूरा प्रयास होगा। एमएलसी कार्यकाल के दौरान उनका पूरा प्रयास होगा कि उनके पास पीड़ितों से जुड़ी जो भी शिकायतें आए उनका निस्तारण बिना किसी देरी के गुणवत्ता के साथ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed