{"_id":"5755b8d94f1c1bc03e9c522f","slug":"four-diarrhea-patients-admitted-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के चार मरीज अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के चार मरीज अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत केशवपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (45) पुत्र कुलदीप सोमवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसी थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी कृष्णावती (43) पत्नी रघुवीर सोमवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अहिरौली थाना अंतर्गत रज्जूपुर गांव निवासिनी मानवी (15) पुत्री शिवशंकर को सोमवार दोपहर उल्टी-दस्त शुरू हो गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर निवासी अच्छेलाल (60) पुत्र त्रिवेणीराम को सोमवार को उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन