{"_id":"580cfcc04f1c1bcc75bc1d7e","slug":"four-bitten-by-snakes-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी निवासिनी सुंदरी (20) पुत्री बेचन रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अकारीपुर गांव निवासिनी खुशबू (16) पुत्री गंगाराम को भी रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर गांव निवासी शेषनाथ (55) पुत्र अरुण शनिवार देर शाम खेत से घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियांव गांव निवासिनी पूजा (30) पत्नी प्रेमजीत रविवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन