{"_id":"64973304fd5709aeba0821e7","slug":"four-arrested-ambedkar-nagar-news-c-13-1-305174-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में चार गिरफ्तार
Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के चार आरोपियों को मालीपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को सम्मनपुर क्षेत्र के अशरफपुर पचाऊ निवासी आजाद कुमार ने दर्ज कराई थी।
आजाद ने आरोप लगाया था कि वह अपने ननिहाल मालीपुर क्षेत्र के सैदपुर उमरन गांव गया था। वहां मिले माधव, सुरेेश व संदीप उसे बहलाकर कैथी नसीरपुर निवासी गिरिजा प्रसाद के घर ले गए। गिरिजा प्रसाद सभी को साथ लेकर ताराकला गांव पहुंचा और सभा करने के बाद आजाद पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। धर्म परिवर्जन से इंकार करने पर आजाद की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि शनिवार को माधव, सुरेश, संदीप और गिरिजा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चार बाइबिल, कैलेंडर आदि बरामद हुआ।