फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four and a half lakh rupees will be recovered from the former head

Ambedkar Nagar News: पूर्व प्रधान से होगी साढ़े चार लाख की वसूली

Tue, 09 Jan 2024 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Four and a half lakh rupees will be recovered from the former head
अंबेडकरनगर। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने गबन को लेकर लगभग साढ़े चार लाख रुपये की वसूली बड़ागांव ब्राहिमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान से करने का निर्देश दिया है। कहा कि एक माह के अंदर यदि रकम जमा न की जाए तो आरसी जारी कर वसूली कराई जाए। इसके साथ ही दो तत्कालीन ग्राम सचिव से भी साढ़े चार लाख रुपये की वसूली होगी।
विज्ञापन

टांडा ब्लाॅक क्षेत्र के बड़ागांव ब्राहिमपुर निवासी संजय कुमार वर्मा ने बीते दिनों जिला प्रशासन को शिकायत देकर कहा था कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़ी धांधली बरती गई है। इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान व अन्य कर्मियों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए। जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच उपनिदेशक कृषि एवं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता से कराया।
विज्ञापन

इसमें कुल नौ लाख से अधिक रुपये की धांधली का मामला सामने आया। डीएम अविनाश सिंह ने इसकी आधी रकम चार लाख 62 हजार 9321 रुपये की वसूली पूर्व प्रधान अमरेश पटेल से करने का निर्देश दिया। कहा कि एक माह के भीतर ग्राम पंचायत के खाते में संबंधित रकम जमा कराई जाए। ऐसा न होने पर भू राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का भी निर्देश दिया। कहा कि उनसे भी रकम की वसूली कराई जाए। डीपीआरओ अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि तत्कालीन दोनों ग्राम पंचायत सचिव से भी वसूली का आदेश निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed