{"_id":"68028b1683870a3c070113cf","slug":"four-accused-of-looting-from-jan-seva-kendra-operator-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132963-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Apr 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
भीटी- तारुन लिंक मार्ग के ओनी बगिया के पास मुठभेड़ में घायल जनसेवा केंद्र से लूट का मुख्य आरोपी
अंबेडकरनगर। जनसेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार देर रात भीटी- तारुन लिंक मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बदमाशों की तरफ से चली गोली में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में भागते समय एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से लूटे के 37 हजार रुपये और वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक, तमंचा, कारतूस और कार बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी केशव कुमार ने बताया कि भीटी के जोधपुर छितूनी निवासी सत्येंद्र तिवारी की सेनपुर चौराहे पर शिवम तिवारी जनसेवा केंद्र है। चार अप्रैल की रात 9:30 बजे रुपयों का मिलान कर रहे थे, तभी वहां बाइक से पहुंचे दो युवक असलहे के बल पर रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। पीछा करने की कोशिश पर बदमाशों ने शटर बंद कर दिया था। बंद शटर पर फायर कर दहशत फैला दी। सर्विलांस, स्वॉट समेत चार टीमोंं को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था।
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे लगातार लोकेशन बदलते रहे। इससे उनको पकड़ने में मुश्किल हो रही थीं। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी लूट के आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने भीटी-तारुन मार्ग के लिंक रोड के ओनी बगिया के पास जाल बिछा दिया। कुछ देर बाद एक बाइक आती दिखाई पड़ी। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरु कर दी। इससे आरक्षी रामनरेंद्र भारद्वाज के हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक चला रहे बदमाश के पैर में गोली लगने से वह बाइक लेकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर कानपुर जिले के कल्याणपुर निवासी लूट के मुख्य आरोपी अविनाश कमल और बीकापुर के दशरथपुर गांव निवासी साथी आकाश सोनी 26 वर्ष को दबोच लिया। कड़ाई से दाेनों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी चनहा-सेनपुर मार्ग पर इंतजार कर रहे हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दबिश देकर बीकापुर के दशरथपुर गांव के शिवम सोनी और आलोक को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चार पहिया वाहन, दो तमंचा, कारतूस और 37 हजार नकद बरामद हुए हैं।