फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Foundation stone laid for Nagar Panchayat office building

नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया शिलान्यास

Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for Nagar Panchayat office building
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में नगर पंचायत कार्यालय भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन करतीं विधायक - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत भवन का शुक्रवार को विधायक अनीता कमल ने शिलान्यास किया। राजे शहरयारपुर कालिका माता स्थान पर बूंदाबांदी के बीच विधायक ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन राजेसुल्तानपुर सहित आसपास के नागरिकों के लिए खुशी का मौका लेकर आया है। भाजपा सरकार ने नगर पंचायत का दर्जा देकर इस क्षेत्र के लोगों को शहरी बनने का बीते दिनों अवसर दिया था। अब नगर पंचायत कार्यालय को अपना भवन मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत का कार्यालय व आवासीय भवन निर्माण की आधारशिला विधायक अनीता कमल ने रखी। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होना है। विधायक ने समर्थकों सहित राजे शहरयारपुर में कालिका माता मंदिर के पास विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होेंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने आलापुर तहसील क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज के आसपास के नागरिकों का सपना पूरा किया है। इससे न सिर्फ संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को शहरी होने का मौका मिला है, बल्कि उनका भविष्य भी संवरेगा। सरकार का यह उपहार आम जनता कभी नहीं भूलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने लगभग साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में न सिर्फ जिले की झोली में कई उपलब्धियां दीं, बल्कि पूरे प्रदेश में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य किया है। अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने बताया कि कार्यालय भवन व आवास का निर्माण एक करोड़ 47 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपी गई है। चार माह में कार्य पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, सुमन पांडेय, अभिषेक तिवारी, राधे मोहन शुक्ल, विवेक सिंह, संतोष सिंह व संतोष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed