फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Found success in the first attempt in the Civil Service

सिविल सेवा में पहले ही प्रयास में पाई सफलता

Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Found success in the first attempt in the Civil Service
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

जिले के एक मेधावी ने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर नाम रोशन किया है। अनुसूचित वर्ग के वैभव को आईएएस की सामान्य श्रेणी में 451वीं रैंक मिली है। उसकी सफलता पर लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम निकले परीक्षा परिणाम में टांडा तहसील क्षेत्र के भसड़ा गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप चौधरी के पुत्र वैभव को सफलता मिली है। गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने बताया कि लखनऊ के रामस्वरूप कॉलेज से सिविल संवर्ग में बीटेक करने वाले वैभव ने पहले प्रयास में ही यह सफलता पाई है।
विज्ञापन


उनके पिता शैलेंद्र प्राविधिक शिक्षा पूर्वी जोन वाराणसी में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अनुसूचित वर्ग से जुड़े 22 वर्षीय वैभव को आईपीएस संवर्ग मिलने की उम्मीद है। सामान्य श्रेणी में उसकी रैंक 451वीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधू ने बताया कि वैभव की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। वैभव की सफलता पर मां सरिता चौधरी व अन्य परिवारीजनों ने भी खुशी का इजहार किया है। चचेरे भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि वैभव की सफलता ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed