फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former District Panchayat member Baliram and wife left SP

पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम व पत्नी ने छोड़ी सपा

Mon, 04 Apr 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat member Baliram and wife left SP
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में मतदान से पहले ही सपा को रामनगर विकास खंड में तगड़ा झटका लगा है। पार्टी में वरिष्ठ नेताओं से चल रहे मतभेद के चलते समाजवादी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम ने अपनी पत्नी के साथ सपा का साथ छोड़ दिया। बलिराम की पत्नी संगीता ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। इन दोनों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन

आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय राजनीति करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा के भीमराव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलिराम गौतम ने सोमवार को अपनी पत्नी पूर्व प्रमुख संगीता के साथ सपा से त्यागपत्र दे दिया। बताया जाता है कि बलिराम गौतम का विधानसभा चुनाव से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मतभेद चल रहा था। चुनाव के समय ही उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच विधान परिषद चुनाव से पहले बलिराम ने पार्टी छोड़कर सपा को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने सपा प्रमुख, प्रदेश अध्यक्ष सहित सपा जिलाध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद बलिराम ने सपा पर अपनी भड़ास भी निकाली। कहा कि सपा अब डॉ. लोहिया के आदर्शों को भूल चुकी है। ऐसे में यहां निष्ठावान कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं रह गया है। मौजूदा परिस्थिति में सपा के साथ रहकर गरीबों, दलितों, पीड़ितों व शोषितों की लड़ाई लड़ पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed