फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former CM's birthday celebrated as Public Welfare Day

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन

Fri, 15 Jan 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Former CM's birthday celebrated as Public Welfare Day
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद बसपा नेता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर पार्टी मुखिया को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना होगा। उनके सुशासन को आज भी जनता याद कर रही है। खासकर उन्होंने जनपदवासियों को जो तोहफा दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने आगामी चुनाव में जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत का संकल्प दोहराया। कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर व पूर्व कैबिनेट मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा व सांसद रितेश पांडेय ने किया। पार्टी नेताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट स्थित डॉॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामअचल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में पार्टी मुखिया ने अपने कार्यकाल में जो सुशासन स्थापित किया था, उसे जनता आज भी याद कर रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा ने पार्टी मुखिया के दीर्घायु की कामना की। कहा कि उन्होंने गरीबों व जरूरतमंदों को उसका हक, अधिकार व सम्मान दिलाने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रितेश पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ प्रदेश को विकास के एक नए पायदान पर पहुंचाया, बल्कि अंबेडकरनगर जिले की शिल्पकार भी हैं। बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक बार फिर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों की जीत का आह्वान किया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, बसपा नेता मनोज वर्मा, साधू वर्मा, संजय राजभर, रक्षाराम राजभर, दयाराम राजभर आदि मौजूद रहे।

अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद लोग।

अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed