{"_id":"62128b5ca26c6d50bf2fa25f","slug":"former-cabinet-minister-and-wife-handed-over-ambedkar-nagar-news-lko61871220","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपुर्दे खाक किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री व पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपुर्दे खाक किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री व पत्नी
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन की पत्नी नजमा का बीती रात निधन हो गया। बीते दिन ही अहमद हसन का भी उपचार के दौरान निधन हो गया था। रविवार को दोनों के शव को जलालपुर नगर स्थित दलाल टोला के कब्रिस्तान में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
जलालपुर निवासी अहमद हसन सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री थे। शुक्रवार की शाम जहां अहमद हसन की मौत हो गई। वहीं शनिवार की रात उनकी पत्नी नजमा बेगम ने भी लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को दोनों के शव उनके पैतृक गांव जलालपुर के दलाल टोला पहुंचे। इसके बाद कब्रिस्तान में दोनों के शव को सम्मान के साथ सुपुर्देेखाक किया गया।
इस मौके पर पूर्व सांसद राकेश पांडेय, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, सपा जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अतहर खां, डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौधरी, जलालपुर बसपा प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह, विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय आदि मौजूद रहे।