{"_id":"6133b0888ebc3e0759045fc5","slug":"formation-of-meena-manch-in-primary-school-ambedkar-nagar-news-lko594081969","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल में मीना मंच का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल में मीना मंच का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में शनिवार को मीना मंच का गठन हुआ। शिक्षकों ने छात्राओं को मीना मंच का महत्व समझाया। कहा कि मीना मंच के गठन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना है। साथ ही अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करना है, जिससे उनमें नेतृत्व एवं सहयोग की भावना विकसित की जा सके। इतना ही नही उनमें पढ़ने, लिखने एवं चित्रण की आदत का विकास करना, जीवन कौशल का विकास, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता की जानकारी तथा गांव में तत्संबंधी गतिविधियों का आयोजन, बाल एवं महिला अधिकारों का ज्ञान कराना है।
मीना मंच के सदस्यों के रूप में अंशिका, चांदनी, नेहा, साधना, शालिनी, शीला, संध्या, करिश्मा, शिवांगी, अंजनी, बरक्सा, उत्तम, अनिल यादव, अतुल चौबे, मनीष, शैलेंद्र को रखा गया है। मीना मंच के गठन के पश्चात पावर एंजिल बनने के लिए दो छात्राओं ने अपना नाम दिया। इसमें मतदान द्वारा काजल को पावर एंजिल चयनित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष आकृति, सचिव साधना, कोषाध्यक्ष अंशिका, सदस्य युवराज व हिमांशु को बनाया गया। मीना मंच का गठन शिक्षिका श्वेता सिंह की देखरेख में हुआ। इस मौके पर प्रधानाध्यापक निशाद अहमद, वसीम हैदर, नुरुल हसन अंसारी, सुजीत कुमार, लल्लन प्रसाद, बिंदू चौधरी आदि मौजूद रहे।