फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Forests will plant more than eight lack plants

वन विभाग रोपेगा आठ लाख से अधिक पौधे

Mon, 02 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Forests will plant more than eight lack plants
अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला पौधरोपण समिति की बैठक को सम्बोधित करते जिलाधिकारी विवेक। - फोटो : अमर उजाला

जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी विवेक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें मौजूदा वित्तीय वर्ष में वन विभाग द्वारा रोपित किए जाने वाले पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस वर्ष विभाग पूरे जनपद में 519 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। कुल आठ लाख 10 हजार 170 पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि सरकार पौधरोपण व उसके संरक्षण को लेकर काफी गंभीर है। ऐसे में अधीनस्थों को इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरा प्रयास करना होगा। कहा कि इस वर्ष शासन से आठ लाख 10 हजार 170 पौधे रोपित होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए 519.76 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। डीएफओ एके शुक्ल ने बताया कि सभी नौ ब्लॉकों में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। अकबरपुर में 11, भीटी में आठ, कटेहरी में नौ, बसखारी में आठ, टांडा में आठ, जलालपुर में 10, भियांव में 15, जहांगीरगंज में नौ व रामनगर के 10 स्थानों पर पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय, टांडा तहसीलदार राजेश सिंह समेत सभी तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed