{"_id":"6478d2f297710774d401101a","slug":"forest-departments-objection-on-the-dream-project-of-yoga-park-ambedkar-nagar-news-c-13-1-266761-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: योगा पार्क के ड्रीम प्रोजेक्ट पर वन विभाग का पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: योगा पार्क के ड्रीम प्रोजेक्ट पर वन विभाग का पेंच
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला प्रशासन के ड्रीम प्रोजेक्ट योगा पार्क को लेकर वन विभाग ने आपत्ति जता दी है। प्रभागीय वनाधिकारी ने अकबरपुर नगर परिषद को भेजे पत्र में कहा है कि वानिकी क्षेत्र में निर्माण उचित नहीं है। पत्र आने के बाद से इसे लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। हालांकि अधिशासी अधिकारी ने पत्र के जवाब में कहा है कि कोई भी ऐसा निर्माण नहीं हो रहा, जिससे नियमों का उल्लंघन हो।
कलेक्ट्रेट के निकट स्थित हवाईपट्टी के ठीक सामने खाली पड़ी भूमि पर जिला प्रशासन द्वारा योगा पार्क की स्थापना कराई गई है। इसके लिए यहां आकर्षक लाइटिंग कराने के साथ ही योग से जुड़ी कई मुद्राओं में मूर्तियां भी लगाई गईं हैं। इस पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए हवाईपट्टी की दीवारों पर पेंटिंग करा दी गई है। साथ ही यहां पर कई तरह के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। पार्क को तीन तरफ से घेरने के लिए आकर्षक जंजीर भी लगाई गई है। पार्क को निखारने का काम लगातार चल रहा है।
इन सबके बीच वन विभाग ने इस प्रोजेक्ट को लेकर आपत्ति जता दी है। प्रभागीय वनाधिकारी एके कश्यप ने ईओ नगर पालिका को भेजे पत्र में कहा है कि संबंधित क्षेत्र वानिकी क्षेत्र में शामिल है। इसमें कोई भी निर्माण वन विभाग की अनुमति या फिर विशेष परिस्थिति में मानकों का ध्यान रखे बगैर नहीं कराया जा सकता है। कई तरह की आपत्ति जताते हुए यह पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर ईओ अकबरपुर बीना सिंह ने बताया कि गत दिवस एक पत्र प्राप्त हुआ था। इसका जवाब दे दिया गया है। पत्र में बता दिया गया है कि किसी तरह का ऐसा निर्माण नहीं किया जा रहा है जिससे वानिकी क्षेत्र के नियमों या फिर पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान पहुंचे। पत्र में यह भी कहा गया है कि संबंधित क्षेत्र में पर्यावरण की बेहतरी के लिए 220 नए पौधे लगा दिए गए हैं।