{"_id":"76a4366a0a64aecfe4b4a144667070eb","slug":"forensic-team-arrived-for-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को पहुंची फारेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को पहुंची फारेंसिक टीम
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटना के दिन लिए गए फोटो ग्राफ का अध्ययन किया, और आवश्यक तथ्यों को एकत्र कर अपने साथ ले गई। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में पुलिस को सौंपी जाएगी।
घटना स्थल पर फारेंसिक टीम के मुखिया डॉ गयासुद्दीन ने बताया कि घटना स्थल व रिपोर्ट से अभी तक प्रथम दृष्टया रामजी विश्वकर्मा की मृत्य दम घुटने से प्रतीत होती है, लेकिन अभी गहन जांच के बाद ही रिपोर्ट दी जाएगी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पाडेय, सीओ राघवेंद्र मिश्र, थानाध्यक्ष अलीगंज मौजूद रहे।
गौरतलब है कि क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में लुंबनी, बांदा फोरलेन मार्ग निर्माण कंपनी गोपाल कृष्ण कांस्ट्रक्शन की गिट्टियों को मिलाने का प्लांट लगा है। उसी स्थान पर काम करने वाले मजदूर रामजी (26) पुत्र राजाराम निवासी ममरेजपुर का शव गिट्टी में दबा पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पहले पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा कर भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मार्टम इंजरी व गले की हड्डी टूटने की रिपोर्ट पर दूसरे दिन पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई रामनिवास की सूचना को तरमीम कर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीकृत किया था।